प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, देवास
एमएसएमई आयडिया हेकथान 6,0 का होस्ट इंस्टीट्यूट/ इनोवेटिव आइडिया को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, ₹15 लाख तक की वित्तीय सहायता का सुनहरा अवसर

देवास/ मोहन वर्मा। भार सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा देश में नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से MSME Idea Hackathon 6.0 का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की पहल के लिए प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च , देवास (PIMR),को मान्यता प्राप्त होस्ट इंस्टीट्यूट के रूप में चयनित किया गया है। संस्थान के माध्यम से विद्यार्थी, शोधकर्ता, स्टार्टअप्स, एमएसएमई, उद्यमी, इनोवेटर्स तथा फैकल्टी सदस्य अपने रचनात्मक विचार राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत कर सकेंगे और उन्हें उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।
इस हैकाथॉन के अंतर्गत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागी रिन्यूएबल एनर्जी, ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी, एनर्जी एफिशिएंसी, इंडस्ट्री 4.0 एवं 5.0, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन तथा अन्य फ्रंटियर टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों से जुड़े अपने इनोवेटिव आइडिया प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित आइडियाज को प्रोटोटाइप विकसित करने हेतु अधिकतम ₹15 लाख तक की वित्तीय सहायता, इन्क्यूबेशन, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन तथा अपने आइडिया को सफल स्टार्टअप में विकसित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस के पंजीकरण 27 जून से प्रारंभ हो चुके हैं तथा आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 है। इच्छुक प्रतिभागी MSME के आधिकारिक पोर्टल पर 14 जुलाई 2026 से पूर्व अपना पंजीकरण पूर्ण कर और ऑनलाइन आवेदन करते समय होस्ट इंस्टीट्यूट के रूप में प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, देवास (PIMR) का चयन कर अपना आइडिया सबमिट कर सकते हैं।
संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) आशीमा जोशी ने विद्यार्थियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप्स, एमएसएमई उद्यमियों, फैकल्टी सदस्यों तथा नवाचार के क्षेत्र में कार्यरत सभी पात्र प्रतिभागियों से अपील की हैं कि वे भारत सरकार के इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से प्रतिभागियों को न केवल वित्तीय सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, बल्कि विशेषज्ञों के मार्गदर्शन, इन्क्यूबेशन एवं प्रोटोटाइप विकास जैसी सुविधाओं के माध्यम से अपने इनोवेटिव आइडिया को सफल स्टार्टअप में परिवर्तित करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।


