देवास के राम मंदिर के दान पेटी में भी चोरी/सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपी गिरफ्त में 

देवास के राम मंदिर के दान पेटी में भी चोरी/सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपी गिरफ्त में

ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के विश्लेषण से आरोपियों की हुई पहचान।
मंदिर की दानपेटी चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
दानपेटी से चोरी गया शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद।

देवास- 02.07.2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास पर फरियादी ओमप्रकाश पिता नारायण जोशी, पुजारी रामचंद्र नगर स्थित राम मंदिर, निवासी सनसिटी-02, देवास द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 01/02.07.2026 की रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा रामचंद्र नगर स्थित राम मंदिर से दानपेटी चोरी कर ली गई। दानपेटी में लगभग ₹2,000 की नगदी थी। रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 563/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान चोरी गई दानपेटी आईटीआई ग्राउंड देवास में लावारिस अवस्था में ताला टूटी हुई मिली, जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया। इसके बाद घटनास्थल एवं दानपेटी मिलने वाले स्थान के आसपास ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत स्थापित 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।

तकनीकी साक्ष्यों एवं फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान की गई, जो पूर्व में भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी 01.मोहित उर्फ लक्की पिता जितेन्द्र रघुवंशी उम्र 18 वर्ष निवासी शांतिनगर अमोना 02.खुशाल उर्फ खुशी पिता मनीष मुकुन्दे उम्र 18 वर्ष निवासी लक्ष्मण नगर 03.तोषिफ पिता समरोस खान उम्र 19 वर्ष निवासी दुर्गानगर, देवास को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दानपेटी से चोरी गया शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।

देवास पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक संस्थानों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे अवश्य स्थापित करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उप निरीक्षक गोविंद सिंह बड़ोलिया,प्रधान आरक्षक सुरेश धाकड़,आरक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा एवं आरक्षक अजय जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top