
देवास/ मोहन वर्मा । गार्डन एसोसिएशन देवास की पुष्प प्रदर्शनी लगने वाली है पुष्प प्रेमीजन उसकी बाट जोहते रहते है। बात सही भी है अपने अपने बगीचों में फूलों के पौधां को लगाना, उन्हें बढा करना कोई आसान काम नहीं है। हर वर्ष फरवरी के दूसरे सप्ताह में बगीचों लगे फूलवाले पौधों में प्रदर्शनी में रखने लायक फूल आए यह तो और भी मुश्किल काम है। पौधे उगाना एक कला है, कला के साथ विज्ञान और टेक्नोलॉजी भी है। परंतु करने वाले यह मुश्किल काम साल दर साल करते आ रहे है, जो उनकी लगन, मेहनत का परिणाम है।

इस वर्ष भी प्रदर्शनी में गुलाब, डेहलिया, सेवंती, तरह तरह के मौसमी फूल, केक्टस, क्रोटन, विभिन्न किस्मों के हाउस प्लांट, अलग अलग आकार देकर बनाए हुए पौधे, बोंसाई किए हुए पौधे और विशेष रूप से अमिताभ तिवारी के बोंसाई पौधों के मिनिएचर गार्डन जो हमें देवास में सहज ही देखने को मिल जाते है। इन मिनएचर गार्डर्न्स को अभी सोशल मीडिया पर देशभर में लोग बड़ी संख्या में देख रहे हैं, प्रशंसा कर रहे है। यह सभी मिनिएचर गार्डन इस वर्ष की प्रदर्शनी में रहेंगे। गार्डन्स एसोसिएशन अपनी दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में करने जा रहा है
शनिवार 14 फरवरी को पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाधीश ऋतुराजसिंह (आएएएस) द्वारा होगा। रविवार 15 फरवरी को नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार (आएएस) पुरस्कार वितरण करेंगे। मल्हार स्मृति मंदिर में लगने वाली यह प्रदर्शनी देवास के पुष्प प्रेमियों के लिए दोनों दिन शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी। गार्डन्स एसोसिएशन ने अनुरोध किया है कि देवास के पुष्प प्रेमी पुष्प प्रदर्शनी का आनंद लें।

