आईडीबीआय बैंक ने दी,दो सरकारी स्कूलों के बच्चों को चार कंप्यूटर की सौगात

Spread the love

आईडीबीआय बैंक ने दी,दो सरकारी स्कूलों के बच्चों को चार कंप्यूटर की सौगात

 

     देवास/ मोहन वर्मा । अपने सामाजिक सरोकार के तहत
आईडीबीआय बैंक ने सीएसआर फंड से आज क्षेत्र के दो सरकारी स्कूलों के बच्चों को चार कंप्यूटर की सौगात दी । सामाजिक संस्था एक्ट ईव फाउंडेशन के समन्वय से आयोजित दोनों स्कूलों के बच्चों को कम्प्यूटर पाकर उनके चेहरों की खुशी देखते ही बनती थी ।

आईडीबीआय बैंक के शाखा प्रबंधक रोहित भदौरिया तथा एक्ट ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा ने बताया कि स्कूलों की मांग पर दो कम्प्यूटर जवाहर नगर माध्यमिक शाला तथा दो कम्प्यूटर हवनखेड़ी के मीडिल स्कूल को भेंट किए गए ।
जवाहर नगर कार्यक्रम में अतिथि रूप में बैंक मैनेजर श्याम व्यास,वार्ड पार्षद रूपेश वर्मा,सीए एस एम जैन,शिक्षाविद विजय श्रीवास्तव,बीआरसी किशोर वर्मा,अशोक शर्मा,अमल बेरा सहित श्रीमती आशा दुबे, श्रीमती दीपाली फूलवानी, श्रीमती दीपा खोलगडे, श्रीमती रागीनी कानूनगो,श्रीमती रेखा अंबोदिया,श्रीमती रजनी ठाकुर थी वहीं हवनखेड़ी में जनशिक्षक अरुण मिश्र,सरपंच प्रतिनिधि श्री यूसुफ पटेल, शाला प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष हकीम पटेल, समाजसेवी रशीद पटेल,श्रीमती अंजली साहू, श्रीमती अक्षिला शर्मा,मनीष प्रजापति, श्रीमती शहजाद बानो कुरैशी,श्रीमती प्रीति सिरोंजिया उपस्थित थे ।

   इस अवसर पर अतिथियों ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और उन्हें तकनीकि रूप से सक्षम बनाने के लिए दी जाने वाली इस भेंट के लिए बैंक और एक्ट ईव फाउंडेशन की सराहना की ।
जवाहर नगर में शाला प्रभारी प्राचार्य श्रीमती आशा दुबे ने तथा हवनखेड़ी में प्राचार्य यशवंत दयाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा बैंक और एक्ट ईव फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top