अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर देवास में नृत्यनाटिका एवं संगोष्ठी का आयोजन
देवास/मोहन वर्मा..पीओ डूडा देवास ने बताया कि जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर मल्हार स्मृति मंदिर देवास में 31 मई को सायं 04.30 बजे नृत्य नाटिका एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
शहर के कथक समूह घुँघरू की बालिकाएं जहाँ अपनी नृत्य प्रस्तुति देंगी वहीं लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन संघर्ष और सामाजिक बदलाव मे उनके योगदान विषय पर इतिहासकार दिलीप जाधव,शिक्षाविद विजय श्रीवास्तव तथा महिला विचारक श्रीमती मिथिलेश सोनी अपनी बात रखेंगे
शहर के नागरिकों से लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागीता का अनुरोध किया है।