रायसिंह सेधव बने भाजपा जिलाध्यक्ष  संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Spread the love

रायसिंह सेधव बने भाजपा जिलाध्यक्ष 
संगठन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देवास। लंबी जद्दोजहद और अनेक दावेदारों की दावेदारी के बीच अंततः भाजपा के नेता और संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रायसिंह सेंधव देवास भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर चुने गए।

भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव देवास जिलाध्यक्ष बनने के बार मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। सर्वप्रथम श्री सेंधव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पचात श्री सेंधव का भारतीय जनता पार्टी जिले के समस्त जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, जिला पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने स्वागत व सम्मान कर बधाई दी।

    इस अवसर पर मुख्य रूप से देवास-शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, नवनिर्वाचित, देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक मुरली भंवरा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल,पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल,पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी,पंकज वर्मा,ओम जोशी, फूलसिंह चावड़ा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top