देवास पुलिस कप्तान गेहलोद द्वारा अपराधों पर नकेल कसने के बाद अब यातायात सुधारने की पहल
देवास/मोहन वर्मा। किसी भी बात के लिए या सुधार के लिए यदि शिद्दत से प्रयास किए जाये तो हर चीज सम्भव है। देवास में बीते दो माह पूर्व पदस्थ हुए देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा अपनी कार्यशैली से न केवल अपराधों और अपराधियों पर नकेल कसी है बल्कि शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने की कवायद शुरू की है जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है।
पुलिस कप्तान गेहलोद द्वारा बीते दिनों शुरू किए गए ऑपरेशन प्रहार,ऑपरेशन मुस्कान,ऑपरेशन बेल टू जेल,ऑपरेशन साइबर, ऑपरेशन फ्रॉड,ऑपरेशन सबक,त्रिनैत्रम जैसे अनेक नवाचार शुरू किए गए,जिससे न केवल अपराधों में कमी आई है बल्कि पुलिस के त्वरित एक्शन से अपराधियों में भी भय साफ़ साफ़ नजर आने लगा है और पीड़ित को भी समय पर न्याय मिल रहा है।
इसी तरह शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था को सुधारने के संकल्प के साथ मैदान में उतरी पुलिस कप्तान की टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरनारायण बाथम तथा यातायात थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में ट्रैफ़िक सिग्नल पर भागने वालों, उल्टी दिशा से आने वालों पर गहरी नजर बनाये रखते हुए समझाइश के साथ साथ चालानी कार्यवाही और अर्थदण्ड भी लगाया जा रहा है।
मगर यहाँ एक बात जरूरी है कि यातायात सुधार की मुहिम के साथ व्यवहारिक रूप से विकल्प पर ध्यान देना भी जरूरी है शहर हित में देवास पुलिस कप्तान गेहलोद द्वारा की जा रही कार्यवाही को जन सहयोग तो मिल ही रहा है,आम जनता खुश भी नजर आने लगी है।