राष्ट्रीय खेल सप्ताह पर ’’वॉकेथॉन’’

Spread the love

राष्ट्रीय खेल सप्ताह पर ’’वॉकेथॉन’’

देवास ।  हॉकी के महान् जादूगर पद्मश्री मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती ‘‘29 अगस्त 2024  राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ के अवसर पर दिनांक 26 से 31 अगस्त 2024 तक जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में चलने वाले खेल सप्ताह में राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर खेल और युवा कल्याण विभाग ,नेहरू युवा केन्द्र, हिन्द फौज के समन्वय से ’’फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज’’ की संदेश रैली वॉकेथॉन का आयोजन किया गया इसमें बड़ी संख्या में युवाओ एवं वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया।

   रैली को वरिष्ठ पत्रकार मोहन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवाओं ने देश प्रेम के बुलंद नारे लगा कर आम समाज जन को प्रतिदिन 30 मिनिट देकर स्वयं की सेवा का संदेश  दिया। वॉकेथॉन में हिन्द फौज से जितेन्द्र गोस्वामी,जाट समाज से यशवंत डागोरा,सत्यनारायण वर्मा,शतरंज संघ से पवन यादव षैलेन्द्र चन्द्रवंषी,राजीव श्रीवास्तव, स्वाती शिंदे,राहुल वर्मा,पंकज परमार आदि उपस्थित थे। आभार खेल अधिकारी ने माना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top