3 लाख आबादी वर्ग में देश में स्वच्छता में देवास प्रथम स्थान पर – राष्ट्रपति के हाथों हुआ सम्मान

3 लाख आबादी वर्ग में देश में स्वच्छता में देवास प्रथम स्थान पर – राष्ट्रपति के हाथों हुआ सम्मान
    देवास। स्वच्छता के क्षेत्र में देवास नगर निगम ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में 1 से 3 लाख जनसंख्या वर्ग में देवास शहर ने देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देवास को राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रोपदी मुर्मू  द्वारा सम्मानित किया गया।
महापौर ने कहा यह देवास की जनता का सम्मान है
देवास की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत देवास नगर वासियों की जीत है, यह सम्मान सिर्फ नगर निगम का नहीं, बल्कि देवास के हर नागरिक, हर सफाई मित्र और स्वच्छता से जुड़े हर व्यक्ति के परिश्रम का परिणाम है तथा स्रोत पर कचरे के पृथक्कीरण से लेकर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गार्बेज फ्री सिटी की कार्ययोजना और 3कृआर मॉडल को नागरिकों ने जिस तरह अपनाया, वह अभूतपूर्व है। यह सम्मान हमारे सफाई मित्रों के पसीने और नागरिकों की जागरूकता का सम्मान है।
सभापति ने दी बधाई
सभापति रवि जैन ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर देवास की जनता, नगर निगम के पूरे परिवार और सभी सफाई मित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभापति ने कहा कि ओडीएफ प्लस प्लस और वॉटर प्लस के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आना यह साबित करता है कि देवास विकास और स्वच्छता में निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह टीम भावना से काम करने का परिणाम है। आयुक्त के नेतृत्व में हुए नवाचार, इस सफलता के पीछे  आयुक्त दलीप कुमार के कुशल नेतृत्व और आधुनिक कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयुक्त के नेतृत्व मे हुए नवाचार- विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल- विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने शहर को सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि आयुक्त दलीप कुमार के नेतृत्व में वार्डवार स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, डोर-टू-डोर वाहनों के रूट एवं कार्यों की निगरानी, स्वच्छता निरीक्षकों एवं दरोगाओं की जवाबदेही तय करने, शिकायतों के त्वरित निराकरण और स्वच्छता सर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप विभागीय मूल्यांकन जैसे नवाचार किए गए।
नागरिकों का सहयोग, सफाई मित्रों के परिश्रम एवं नवाचार से मिली उपलब्धी निगमायुक्त
निगमायुक्त दलीप कुमार ने  स्वच्छता से जुडे सभी शहरवासियों का सहयोग एवं सफाई मित्रों व निगम परिवार के अथक प्रयासों से शहर को सम्मानित होने पर बधाई देते हुए बताया कि हम सब के परिश्रम एवं नवाचार से यह उपलब्धी मिली है। किए गये नवाचारों में कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की बेहतर व्यवस्था, सफाई मित्रों को पीपीई किट, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराना, पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, प्लास्टिक मुक्त अभियान और उपचारित जल के पुनः उपयोग जैसे हरित देवास की परिकल्पना को धरातल पर उतारा गया।जनभागीदारी को जनआंदोलन बनाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, रहवासी संघों और व्यापारिक संगठनों को जोड़ने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता जैसे अभियान प्रभावी रूप से चलाए गए जिसमें सभी शहरवासियों का सहयोग मिलने पर अभार मानते हुए पुनः बधाई दी।
अंत में महापौर, सभापति एवं आयुक्त ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सम्मान देवास के लिए प्रेरणा है और हम इसे बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top