दीपावली की रात शहर में हुई आगजनी में अपना फर्ज निभाने वालों को किया पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने सम्मानित

• दीपावली की रात देवास शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई आगजनी की घटनाएं।
• पुलिस, नगर निगम, CISF एवं औद्योगिक संस्थानों के कर्मियों ने मिलकर संभाला मोर्चा।
• स्थानीय नागरिकों एवं पत्रकारों ने भी सहयोग प्रदान कर निभाई जिम्मेदारी।
• साहस, तत्परता एवं सेवाभाव का परिचय देने वाले 21 कर्मवीरों का देवास पुलिस ने किया सम्मान।
जब शहर दीपावली के दीपों से रोशन था, परिवार एक-दूसरे के साथ त्योहार की खुशियां मना रहे थे, तब कुछ लोग अपनी खुशियों को पीछे छोड़कर दूसरों की सुरक्षा के लिए आग की लपटों के बीच डटे हुए थे। दीपावली की रात देवास शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। सूचना मिलते ही पुलिस एवं विभिन्न विभागों की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आपसी समन्वय, तत्परता और सामूहिक प्रयासों से दोनों स्थानों पर आग पर काबू पाया गया। सभी के साहस, तत्परता एवं सामूहिक प्रयासों के चलते दोनों स्थानों पर आग पर समय रहते काबू पाया जा सका तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
*कर्तव्य को दी त्योहार से पहले प्राथमिकताः-*
इस दौरान पुलिस विभाग, नगर निगम फायर स्टेशन, CISF, आईसर कंपनी एवं गेल गैस कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीन पत्रकार साथियों ने भी सहयोग प्रदान किया।
*निम्न कर्मवीरों ने निभाई सराहनीय भूमिकाः-*
*थाना कोतवाली*
1. सहायक उप निरीक्षक ईश्वर मंडलोई
2. प्रधान आरक्षक 334 मनोज पटेल
*थाना नाहर दरवाजा*
3. प्रधान आरक्षक 812 भगवानसिंह राठौर
4. आरक्षक 833 विकास पटेल
*थाना औद्योगिक क्षेत्र*
5. उप निरीक्षक गोविंद सिंह बड़ोलिया
6. सैनिक 61 तेजसिंह
*थाना विजयागंज मंडी*
7. उप निरीक्षक जितेन्द्र यादव (थाना प्रभारी)
*पुलिस कंट्रोल रूम, देवास*
8. प्रधान आरक्षक 778 महेन्द्र रघुवंशी
*CISF थाना BNP*
9. प्रधान आरक्षक रामकुमार यादव
10. आरक्षक घनश्याम यादव
*नगर निगम फायर स्टेशन, देवास*
11. फायरमैन अजय सोलंकी
12. फायरमैन प्रतीक शर्मा
*आईसर कंपनी, देवास*
13. DCPO राकेश कुमार
14. DCPO दिलीप कुमार
*गेल गैस कंपनी, देवास*
15. फायरमैन मनीष धाकड़
*सहयोगी स्थानीय नागरिक*
16. सन्नी, निवासी बड़ा बाजार, देवास
17. अरुण, निवासी 2/1 जेल रोड, देवास
18. मनीष, निवासी अग्रवाल कोल्ड ड्रिंक्स के पास, बहादुर शाह मार्ग, देवास

*पत्रकार साथी*
19. अमित शर्मा
20. अमित बागलीकर
21. राशिद कौशर
*देवास पुलिस ने किया सम्मानित*
आगजनी की घटनाओं के दौरान साहस, तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव का परिचय देने वाले इन सभी कर्मवीरों एवं सहयोगियों के योगदान को सराहते हुए देवास पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया।
आपकी सेवा, हमारा गर्व!
दूसरों की सुरक्षा के लिए अपने त्योहार की खुशियों को पीछे छोड़ना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि सेवाभाव और समर्पण की मिसाल है। जब कोई अपनी खुशियों से पहले दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है, तभी समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। देवास पुलिस ऐसे सभी कर्मवीरों, सहयोगी संस्थानों, नागरिकों एवं पत्रकार साथियों के साहस और योगदान को हृदय से सलाम करती है।
आपकी सेवा, हमारा गर्व।
आपका समर्पण, देवास का सम्मान! ❤️
*देवास पुलिस की अपीलः-*
देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा संबंधी सावधानियों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की आगजनी अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दें। आपात सहायता के लिए डायल-112 अथवा देवास पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7049125083 पर संपर्क करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा में भी सहभागी बनें।
*देवास पुलिस — जनता की, जनता द्वारा, जनता के लिये पुलिसिंग।*
