पटवा समाज कल्याण बोर्ड गठन की गतिविधि तेज / पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह जी को दिया ज्ञापन.


सागर/ इंदौर l अखिल भारतीय श्री पटवा वैश्य महासभा जिला सागर पटवा समाज का 50 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने आज सागर निवास कार्यालय पहुंचकर पटवा समाज कल्याण बोर्ड के गठन को लेकर ज्ञापन दिया जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से पटवा समाज कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की है, साथ ही केंद्र सरकार की विश्वकर्मा योजना में शामिल करने की मांग की है जिस पर सहमति जताते हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय भूपेंद्र सिंह जी ने अनुशंसा पत्र हस्ताक्षर कर प्रतिनिधि मंडल को प्रदान किया साथ ही उपस्थित सदस्यों को आस्वस्थ किया की वह भी मान्यनीय मुख्यमंत्री के समक्ष पटवा समाज के उत्थान हेतु मांग रखेंगे

अखिल भारतीय पटवा वैश्य महासभा के प्रदेशाध्यक्ष श्रीकांत पटवा ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र जी पाटकर संभाग संगठन मंत्री प्रदीप जी पटवा जिला अध्यक्ष पंकज जी जिला संगठन मंत्री मनीष पटवा बड़ोदिया कला। नितेश पाटकर जिला संयोजक मनीष पटवा जिला सचिव श्री मनीष जी पटवा श्री रविशंकर जी पाटकर श्री राजकुमार जी पाटकार बरियाघाट श्री राजू जी दलपतपुर उमेश जी पाटस्कर सागर नगर अध्यक्ष नीलेश पाटकर बरोदिया कला नगर अध्यक्ष उमेश पटवा मालथोंन उमेश पाटकर बादरी नगर अध्यक्ष नीलश जी कर्रापुर जिला कोषाध्यक्ष संदीप जी बंडा नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र जी सागर उपाध्यक्ष पटवा बादरी विजय पाटकर डब्बू देवेंद्र पाटकर दीपू जी अंशु पाटस्कर आकाशजी नगर सचिव सागर राहुल जी मकरोनिया मनोज जी आदि सागर जिले के समाज बंधु शामिल रहे


