कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ

कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ

     देवास/प्रधानमंत्री  कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्री कृ प स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पतिशास्त्र विभाग में मशरूम उत्पादन की विधि व उत्पादन में नवीन नवाचार विषय पर इक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें कन्या महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्रीमति प्रीति तगाया ने अपना व्याख्यान देते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य वनस्पतिशास्त्र व उससे जुड़े रोजगारों के लिए तेजी से बदल रहा है। मोटा अनाज व मशरूम को देनिक जीवन में पुनः उपयोग में लाया जा रहा है जिससे इनकी मांग लगातार बढ़ रही है ऐसे में वनस्पतिशास्त्र के विद्यार्थीयों द्वारा  घर पर भी मशरूम उत्पादन करके  आर्थिक लाभ लिया जा सकता है। उन्होंने मशरूम  उत्पादन के तरीके व सावधानियों पर विस्तृत चर्चा की। व्याख्यान में अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डा एस पी एस राणा ने अपने उद्बोधन में वनस्पतिशास्त्र से जुड़े पुरानी पद्यति व नवीन वैज्ञानिक नवाचार अपनाकर विकास लक्ष्य को पाने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा लीना दुबे ने बदलते जलवायु संकट पर अपनी बात रखी व विद्यार्थीयों को जिले में चल रहे जल गंगा संवर्धन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के समापन पर डा राणा ने जल संरक्षण में व्यक्तिगत भागीदारी पर चर्चा कर जल संरक्षण की शपथ दिलवाई। प्रो संदीप नागर ने iQAC  व उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार माना। व्याख्यान में सपना व आशा झाला का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top