जिला जेल देवास में आयोजित हुई “विशेष जेल लोक अदालत”

जिला जेल देवास में आयोजित हुई “विशेष जेल लोक अदालत”

देवास /मोहन वर्मा l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास द्वारा रविवार को “जेल लोक अदालत “ का आयोजन जिला जेल देवास में किया गया ।

जिला जेल में अदालत का आयोजन संपूर्ण मध्य प्रदेश में मुख्य न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा के मार्गदर्शन में वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम के से सम्मिलित होकर जेल लोक अदालत का शुभारंभ किया गया। जिला जेल देवास से वर्चुअल माध्यम से प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अजय प्रकाश मिश्र, श्री रोहित श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास, श्रीमती दीक्षा मौर्य, व्यवहार न्यायाधीश, श्री सुभाष चौधरी जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री विद्याभूषण प्रसाद,जेल अधीक्षक, जिला जेल, खंडपीठ के सदस्य श्री स्वेताँक शुक्ला, संबंधित खंडपीठ के न्यायालय के कर्मचारीगण,लीगल एड डिफेंस काउंसिल, स्टाफ और बंदी गण उपस्थित थे।

जेल लोक अदालत में श्रीमती दीक्षा मौर्य, व्यवहार न्यायाधीश, की खंडपीठ द्वारा प्रकरणों में बंदियों एवं फरियादी से चर्चा कर आपसी राजीनामा के माध्यम से चार प्रकरणों का निराकरण किया गया I

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top