व्यंग्यकार शब्दों के छींटों संग मनाएंगे रंग पर्व

देवास । रंगों के पर्व होली और रंगपंचमी के बीच शहर की साहित्यिक संस्था “संवाद ” एक अभिनव आयोजन करने जा रही है । महाराष्ट्र समाज सभागृह पुराना महेश टाकीज परिसर में शनिवार 07 मार्च शाम 04 बजे से 06 बजे तक होने वाले इस आयोजन में शहर के व्यंग्य रचनाकार अपनी रचनाओं का पाठ कर शब्दों के छींटों संग मनाएंगे रंग पर्व ।

वरिष्ठ लेखक सुधीर सोमानी,विजय श्रीवास्तव,प्रदीप उपाध्याय, संदीप भटनागर,श्रीमती यशोधरा भटनागर,मोहन वर्मा, दीपक कर्पे, भावेश कानूनगो, हरी जोशी,ओम वर्मा,सुधीर महाजन के व्यंग्य पाठ में सभी साहित्य प्रेमी सादर आमंत्रित हैं

