नवीन फ्लोरिन ने दी,तीन सरकारी स्कूलों के बच्चों को आर ओ की सौगात
देवास । अपने सामाजिक दायित्वों के तहत जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों को शुद्ध पानी उपलब्ध करवाने के लिये मफतलाल समूह के नवीन फ्लोरिन उद्योग द्वारा सामाजिक संस्था “एक्ट ईव फाउंडेशन” की पहल और समन्वय से जिले के तीन स्कूलों को आरओ भेंट किये है जिससे चार सौ से अधिक बच्चों को अब आर ओ का शुद्ध पानी मिलेगा

नवीन फ्लोरिन के अतुल मौर्य तथा एक्ट ईव फाउंडेशन के मोहन वर्मा ने बताया कि ये आर ओ ग्राम खरपड़ी, बैरागढ तथा टोंक कला के माध्यमिक स्कूलों में भेंट किये गये ।

कार्यक्रम में अतिथि रूप में नवीन फ्लोरिन के श्री संजय सिंह एच आर हेड,शशिकांत पंवार, डॉ.अनंता शिंदे,रोटरी क्लब सहायक मंडलाध्यक्ष दिनेश कार्पेटर, संकुल प्राचार्य सुश्री नीता शर्मा उपस्थित थे। खरपड़ी में प्राचार्य खुर्शीद आलम खान ने बैरागढ में लोधी सर ने तथा टोंक कला में श्रीमती हँसा चौधरी ने अतिथियों का स्वागत तथा संचालन किया और नवीन फ्लोरिन उद्योग तथा “एक्ट ईव फाउंडेशन” के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विष्णु आर्य, आलेख वर्मा, अभिषेक राठौर,अशोक शर्मा,राहुल परमार,रीना चौधरी,रितिका मजुमदार, मंगला पाठक,अनामिका टोप्पो,श्वेता तिवारी, ममता पाठक, मनोज उपाध्याय,रेखा परिहार सहित स्कूल स्टाफ व ग्रामवासी उपस्थित थे ।

