कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने गेब्रियल लिमिटेड में मियावाकी पद्धति से किये गये वृक्षारोपण का अवलोकन किया और रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम के लिए किया प्रेरित                           

कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने गेब्रियल लिमिटेड में मियावाकी पद्धति से किये गये वृक्षारोपण का अवलोकन किया और रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम के लिए किया प्रेरित
     देवास/मोहन वर्मा।कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने मेसर्स गेब्रियल लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-3 ए.बी. रोड देवास का भ्रमण किया। कम्पनी के प्लांट हेड श्री विपिन यादव, एचआर हेड श्री अभय सिंन्हा, प्रोडक्शन हेड श्री सुरेन्द्र सिंह मेवाडा द्वारा इकाई के उत्पाद शॉकप के उत्पादन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।
       इस दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कम्पनी में मियावाकी पद्धिति से किये गये वृक्षारोपण का अवलोकन किया। उन्‍होंने अमृत संचय अभियान के तहत रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्‍टम के माध्‍यम से जल का संचय करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने इस दौरान कंपनी परिसर में पौधारोपण भी किया। भ्रमण के दौरान महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास श्री मंगल रैकवार एवं कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top