हम होंगे कामयाब पखवाड़े अंतर्गत 29 नवंबर को घरेलू हिंसा रोकथाम संबंधी गतिविधियां होंगी आयोजित

Spread the love

हम होंगे कामयाब पखवाड़े अंतर्गत 29 नवंबर को घरेलू हिंसा रोकथाम संबंधी गतिविधियां होंगी आयोजित

                        
देवास/जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेलम बघेल ने बताया कि “हम होंगे कामयाब” पखवाड़ा अंतर्गत आज गुरुवार को सोशल मीडिया अभियान संचालित किया किया। जिसके तहत महिलाओं के अधिकारों, हेल्पलाइन और एसएचई- बॉक्स पोर्टल के बारे मे जागरूकता फैलाने के लिए आकर्षक सामग्री और हैशटैग के साथ सोशल मीडिया व्दारा प्रसार, पाक्सो, घरेलू हिंसा अधिनियम और बाल विवाह निषेध जैसे प्रमुख कानूनों के प्रचार हेतु ट्वीट, इन्फोग्राफिक्स और आडियो, विजुअल का उपयोग की गतिविधि आयोजित हुई।
“हम होंगे कामयाब” जागरूकता अभियान अंतर्गत आज गतिविधियां आयोजित हुई। वन स्टॉप सेंटर देवास की प्रशासक श्रीमती गीता ठाकुर ने महिलाओं को, घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बनाये गये कानून व बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह निषेध कानून के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें महिलाओं के अधिकारों, हेल्पलाइन, महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर हो रहे लैंगिक उत्पीड़न को कैसे रोका जाये एवं उसकी शिकायत कैसे दर्ज कराई जाये, इस बारे में जागरूकता फैलाने हेतु प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी श्री मोहनलाल अहिरवार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे

News Banner

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top