इंदौर में MP Board 10वीं और 12वीं की विशेष परीक्षा आज से शुरू

इंदौर। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के जुलाई में घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों से असुंष्ट विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा आज से शुरू हो गई। इंदौर में 10वीं और 12वीं के कुल 645 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। माशिम के संभागीय अधिकारी देवेन्द्र सोनवने ने बताया कि जिले में इन विद्यार्थियों के लिए सात सेंटर बनाए गए हैं। 10वीं के 344 और 12वीं के 301 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। आज इन विद्यार्थियों का गणित का पर्चा है। परीक्षा छह से 21 सितंबर तक चलेगी। इसका समय सुबह नौ से 12 तक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top