सेन थॉम एकेडमी को राष्ट्रीय सम्मान: ‘वॉटर वाइज अवॉर्ड’ पाने वाला देश का एकमात्र विद्यालय, पुनः सम्मानित ग्रीन स्कूल

Spread the love

सेन थॉम एकेडमी को राष्ट्रीय सम्मान: ‘वॉटर वाइज अवॉर्ड’ पाने वाला देश का एकमात्र विद्यालय, पुनः सम्मानित ग्रीन स्कूल

भोपाल रोड स्थित सेन थॉम एकेडमी  को सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE), नई दिल्ली द्वारा लगातार दूसरे वर्ष पुनः ‘ग्रीन स्कूल’ के रूप में सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही विद्यालय को जल संरक्षण और प्रभावी जल प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘GSP वॉटर वाइज अवॉर्ड’ से भी सम्मानित किया गया है।

ज्ञात हो कि इस वर्ष पूरे भारत में केवल सेन थॉम एकेडमी को ही वॉटर वाइज अवॉर्ड प्राप्त हुआ है, जो विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त, मध्य प्रदेश से केवल पाँच निजी विद्यालयों को ही ग्रीन स्कूल का सम्मान प्राप्त हुआ है, जिनमें सेन थॉम एकेडमी का नाम प्रमुख है। यह उपलब्धि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में विद्यालय की अग्रणी भूमिका को दर्शाती है।

GSP ऑडिट 2025-26 रेटिंग्स के अनुसार, देशभर में मात्र 5.85% विद्यालयों को ही ‘ग्रीन स्कूल’ माना गया है। मध्य प्रदेश से यह सम्मान प्राप्त करने वाले अन्य निजी विद्यालय हैं – डीपीएस, इंदौर; श्रीराम सेंटेनियल, इंदौर; ग्वालियर ग्लोरी हाई स्कूल, ग्वालियर; तथा सेंट राफेल्स, इंदौर।

यह सम्मान विद्यालय द्वारा परिसर में निरंतर लागू की गई समेकित जल प्रबंधन प्रणालियों और विभिन्न पर्यावरण-अनुकूल पहलों के माध्यम से प्रदर्शित मजबूत सतत विकास प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सम्मान समारोह का आयोजन इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में किया गया, जिसमें देशभर से पर्यावरणीय जिम्मेदारी के लिए समर्पित संस्थानों ने भाग लिया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए, सेन थॉम एकेडमी की छात्राएँ शांभवी मिश्रा और रवीना चौधरी ने ‘द ग्रीन पिच’ में प्रतिनिधित्व किया। यह मंच युवा नवप्रवर्तकों को अपने प्रभावशाली हरित विचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक भविष्य के नेतृत्व को विकसित करने पर विद्यालय की इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

विद्यालय की ओर से श्रीमती प्रीति गंजीवाले एवं श्रीमती प्रियंका मिश्रा, छात्राएँ शांभवी मिश्रा और रवीना चौधरी के साथ नई दिल्ली में यह सम्मान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी।

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top