प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

देवास/ मोहन वर्मा । प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (PIMR), देवास में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया।
इस अवसर पर प्रेस्टीज एजुकेशन फ़ाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने वर्चुअल माध्यम से गणतंत्र दिवस का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों को अपनाने, अनुशासन में रहकर शिक्षा प्राप्त करने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात संस्थान की डायरेक्टर प्रो. डॉ. आशिमा जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें केवल हमारे अधिकारों की ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के त्रिरंगों का महत्व बताते हुए कहा कि केसरिया रंग साहस , श्वेत रंग शांति तथा हरा रंग विकास का प्रतीक है। उन्होंने इन गुणों को विद्यार्थियों के चरित्र से जोड़ते हुए उन्हें जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। अंत में संस्थान के माननीय फैकल्टी सदस्यों ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सुश्री अर्चना राजपूत एवं सुश्री निकिता अग्रवाल द्वारा किया गया।

