श्री शिव छत्रपति गणेश मंडल गणेशोत्सव में आज कथक नृत्य की प्रस्तुति- कलाकार होंगें सम्मानित
देवास। श्री शिव छत्रपति गणेश मंडल इस वर्ष अपना 111 गणेश उत्सव मना रहा है संस्था के दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज 20 सितंबर की प्रस्तुति देवास के विश्व प्रसिद्ध कथक नृत्यकार स्वश्री प्रताप पवार का स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन स्वरूप कथक नृत्य शैली में उनके योगदान को समर्पित है।
इसी संदर्भ में रविवार को प्रदेश की ख्यातनाम कथक नृत्यांगना डॉ. विजय शर्मा को सम्मानित किया जा रहा है। वे अपने समूह के साथ कथक नृत्य शैली पर आधारित मशहूर व अलौकिक बेले श्री राम की शक्ति पूजा की प्रस्तुति भी देंगी। जिसकी सफल प्रस्तुति देश के कई नृत्य समारोहों के साथ-साथ अयोध्या राम मंदिर समारोह में भी डॉ. विजया शर्मा दे चुकी हैं।

आयोजन में शहर के चित्रकार व मूर्तिकार सोनाली चौहान एवं चित्रकार, लेखक व कला शिक्षक जयप्रकाश चौहान को भी अपने कार्यों से देवास का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन दोनों कलाकारों की देश व विदेश में प्रदर्शनियां लगती रहती हैं। उनकी कुछ चुनिंदा कलाकृतियों शाम 5 बजे से मल्हार स्मृति सभागृह में आलोकनार्थ प्रदर्शित रहेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत घुंघरू नृत्य महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा गणेश वंदना से की जाएगी। मंडल आप सभी से निवेदन करता है कि कार्यक्रम में अवश्य पधारे व इस प्रयास को सार्थक करें।


