नाटक “चौकीदार” का मंचन 25 अगस्त, मंगलवार को

नाटक “चौकीदार” का मंचन 25 अगस्त, मंगलवार को

देवास। रोटरी क्लब ऑफ देवास और अभिरुचि ललित कला अकादमी एवं शोध संस्थान के सहयोग से उज्जैन की यथार्थ सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा नाटक चौकीदार का मंचन देवास मे दिनांक 25 अगस्त मंगलवार को किया जा रहा है । अशोक भौमिक द्वारा लिखित नाटक को अभिनेता प्रकाश देशमुख निर्देशित करेंगे ।

रोटरी क्लब ऑफ देवास के अध्यक्ष सुधीर पंडित,अभिरुचि ललित कला अकादमी के अमित पिठवे व जयप्रकाश चौहान ने बताया कि यह आयोजन अन्य कलाओं के साथ-साथ देवास में नाट्य कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसका मंचन भोपाल चौराहा स्थित परिणय वाटिका मे शाम 6 बजे किया जाएगा।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top