मयंक गुप्ता इंदौर स्नूकर चैंपियन बने

Spread the love

मयंक गुप्ता इंदौर स्नूकर चैंपियन बने

देवास/ मोहन वर्मा। सेंचुरी स्नूकर एकेडमी मोती बंगला देवास द्वारा राज्य स्तरीय स्नूकर टूर्नामेंट आयोजित की गई जिसमें देवास सहित इंदौर झाबुआ सीहोर रतलाम शहरों के 35 प्रतिभागियों द्वारा अपना राउंड क्लॉक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता में मयंक गुप्ता इंदौर ने अपने उम्दा लाजवाब शॉट से प्रथम विजेता का खिताब प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर वीरेंद्र शर्मा इंदौर रहे।

थर्ड एवं फोर्थ स्थान पर विकास कनौजिया, गौरव टंडन इंदौर रहे। इस अवसर पर सेंचुरी ऐकेडमी, संचालक बिलाल शेख एवं संस्था मार्गदर्शक हाजी अकबर शेख अज्जू वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्टेट बॉडीबिल्डिंग संगठन मध्य प्रदेश द्वारा टूर्नामेंट विजेताओं को शील्ड ट्रॉफी पुरस्कार प्रदान किये गये। टूर्नामेंट स्पॉन्सर शर्मा बिलियर्ड एसेसरीज दिल्ली, ताज रोटी, टी सी क्यू स्टूडियो कलाकारी, प्रोटीन प्लैनेट्स देवास द्वारा विजेताओं को गिफ्ट हैंपर प्रदान किए गए। प्रतिभागियों के बीच भरत साहू, एडवोकेट प्रीतेश शर्मा, विवेक द्विवेदी, फिरोज शेख,अरूण तोमर व बडी संख्या मे खिलाडी उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top