जल संचय हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण, हमें इसके लिए प्रयास करना चाहिए – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता

जल संचय हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण, हमें इसके लिए प्रयास करना चाहिए – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता

‘’अमृत संचय अभियान’’ को लेकर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता सी.एम. राइज विद्यालय देवास में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे

देवास / मोहन वर्मा । देवास जिले में वर्षा जल के संचय के लिए चलाये जा रहे अमृत संचय अभियान के तहत कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता सी.एम. राइज मॉडल उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय देवास में विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। कार्यक्रम में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विद्यार्थियों को जल संचय का महत्व बताया। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जल संचय हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है और हमें इसके लिए प्रयास करना चाहिए। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विद्यार्थियों को बोरी बांध बनाने के तरीके भी बताए। कार्यक्रम के माध्यम से सीएम राइज स्कूल में जल संचय के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम विद्यार्थियों को जल संचय की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने सीएम राइज विद्यालय के नवीन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर एवं ठेकेदार को गुणवत्ता का ध्यान रखने तथा समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में कम्प्यूटर लैब और अटल लैब (रोबोटिक लैब) का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम में भू-जल वैज्ञानिक सुनील चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को जल संचय की आवश्यकता एवं उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्‍होंने अपने दैनिक जीवन में जल संचय के तरीकों को अपनाने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता काकडे ने किया तथा आभार प्राचार्य देवेन्द्र बंसल ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्रीकांत उपाध्याय, गंगासिंह सोलंकी, मोहन वर्मा, मनीष वैद्य, मनीषा सोनी, अरविन्द त्रिवेदी, विद्यालय का स्टॉफ उपस्थित था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top