प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “विकसित भारत 2047   मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “विकसित भारत 2047   मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

देवास। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च , देवास में मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “विकसित भारत 2047 – मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना, सामाजिक जागरूकता, रचनात्मकता तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्था की निदेशक प्रो. डॉ. आशिमा जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं का समन्वय नोडल अधिकारी सुश्री अर्चना राजपूत द्वारा किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में कुल 13 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने “विकसित भारत 2047 – मेरे सपनों का भारत” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए भारत के उज्ज्वल भविष्य, राष्ट्र निर्माण तथा युवाओं की भूमिका पर प्रभावी ढंग से अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में यथार्थ उपाध्याय ने प्रथम, आदित पंवार ने द्वितीय तथा जयश्री सेंधव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 9 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में रिशिता जायसवाल ने प्रथम, नमिता ठाकुर ने द्वितीय तथा निकिता कालबोर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. आशुतोष व्यास, डॉ. यशवंत कुन्हेरा एवं डॉ. भाग्यश्री सेंधव रहे। चित्रकला प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्री विकास शर्मा, श्री आयुष मिश्रा एवं सुश्री ईशा जोशी द्वारा किया गया। निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों के विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण, अभिव्यक्ति एवं रचनात्मकता के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री निधि नामदेव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुश्री नंदानी मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top