सावन के आखिरी सोमवार भक्ति से प्रसन्न भोलेनाथ ने बरसाया अमृत..गोमतेश्वर महादेव मंदिर में किया विशेष श्रृंगार

देवास/श्रावण माह का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है ।
भगवान भोलेनाथ की विशेष भक्ति में लीन भक्त पूरे माह विशेष पूजा अर्चन करते हैं,मंदिरों को विशेष रूप से सजाते हैं, भजन सत्संग से भोले नाथ को प्रसन्न करते है.
कहते है भगवान भक्ति से प्रसन्न होते है और ऐसा ही कुछ सावन के आखिरी सोमवार को हुआ, जब इस बार पूरा सावन सूखा ही जा रहा था और लोग बारिश के लिए दुआएं मांग रहे थे कि सोमवार को शाम पांच बजे से शुरू हुई अमृत वर्षा ने जैसे लोगों के मन की मुराद पूरी कर दी । दो तीन घंटों तक हुई
झमाझम बारिश ने सबको खुश कर दिया..
सावन के आखिरी सोमवार हर जगह की ही तरह गोमती नगर के गोमतेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्घालुओं द्वारा मंदिर की विशेष साज सज्जा की गई थी और पूरे दिन भजन सत्संग से भोलेनाथ की भक्ति की । इस अवसर पर सभी कॉलोनीवासी महिला-पुरुष और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
