नवविवाहित दंपत्ति ने दी बैरागढ स्कूल के बच्चों को दो कम्प्यूटरो की सौगात

नवविवाहित दंपत्ति ने दी बैरागढ स्कूल के बच्चों को
दो कम्प्यूटरो की सौगात

देवास/ शहर की सामाजिक संस्था एक्ट ईव फाउंडेशन की पहल और प्रयासों से शहर के एक नवविवाहित दंपत्ति ने ग्राम बैरागढ के सरकारी हाईस्कूल के बच्चों को दो कम्प्यूटरो की सौगात दी है , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाधिकारी राजीव सूर्यवंशी,पूर्व बीईओ अजय सोलंकी तथा समाजसेवी हिंदुजा जी थे ।

एक्ट ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा तथा सचिव किशोर असनानी ने बताया कि स्कूल की दो कम्प्यूटर की माँग पर जब शहर के एक नवविवाहित दंपत्ति से बात की तो समाजसेवी व्यवसायी श्रीमती भावना एवं श्री अंकित गुप्ता ने सहर्ष बात स्वीकारते हुए बच्चों को कंप्यूटर देना तय किया और आज अतिथियों के हाथों बच्चों और स्कूल स्टाफ को ये कंप्यूटर सौपे गये ।

  कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षाधिकारी राजीव सूर्यवंशी तथा पूर्व बीईओ अजय सोलंकी ने कहा कि हम बीते दस सालों से एक्ट ईव फाउंडेशन  से जुड़े हैं और संस्था द्वारा किये जा रहे सेवा प्रकल्पौ के साक्षी रहे है । ग्रामीण स्कूल के बच्चों को कम्प्युटर भेंट करने का नेक काम करने के लिये हम दानदाता अंकित गुप्ता जी को और संस्था एक्ट ईव फाउंडेशन को धन्यवाद देते हैं और आशा करते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र की कमियों को हम मिलकर दूर करते रहेंगे इस अवसर पर स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया ।

कार्यक्रम में समाजसेवी श्री हिंदुजा, संस्था के आलेख वर्मा, नवप्रीत अरोरा,राहुल परमार,अशोक शर्मा,एडवोकेट धर्मेंद्र मालवीय,सुनील अयाचित,ईसाक शेख,श्रीमती गुलाब वर्मा, अमल बेरा श्रीमती काकोली बेरा,श्रीमती मीता सिंह,रजनी वाडेकर,बबीता वर्मा, पूजा देवल,होनहार पुराणिक, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चिमन लोधी ने किया तथा आभार प्राचार्या श्रीमती सरिता पाटीदार ने माना ।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top