प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, देवास द्वारा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, देवास द्वारा 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन

देवास/मोहन वर्मा। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, देवास द्वारा 25 अप्रैल 2026 को 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु “प्रतिभा सम्मान समारोह” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) आशिमा जोशी द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के विद्यार्थी जीवन से जुड़े पहलू के बारे में बताया कि कैसे उन्होंने अनुभवों से शीर्ष स्थान प्राप्त किया । उद्बोधन की इसी कड़ी में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कंप्यूटर साइंस एचओडी डॉ. योगेन्द्र सिंह राजावत ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (M.P. Board) से 12वीं कक्षा में उच्च प्रतिशत प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समारोह में आमंत्रित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक गण की उपस्थिति से कार्यक्रम और अधिक विशेष बन गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की सफलता का सम्मान रहा, जहां उनकी उपलब्धियों को उनके गर्वित अभिभावकों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया जिसने इस पल को अत्यधिक यादगार और प्रेरणादायी बना दिया ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योत्सना सोनी द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन प्रो. विकास शर्मा द्वारा दिया गया कार्यक्रम का समापन सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण के साथ हुआ, जिससे विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लक्ष्यों के प्रति आत्मविश्वास एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top