शहर कांग्रेस से मनाई स्व अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि, अर्जुन सिंह जी ने हमेशा गरीबों की आवाज बनकर काम किया

देवास / प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय मंत्री राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अर्जुन सिंह जी ने हमेशा गरीबों के हक में अपनी आवाज उठाई उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा काम गरीबों मजदूरो, अल्पसंख्यक वर्ग ,अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए किए गए उन्हीं के कार्यों का परिणाम रहा कि आज यह वर्ग समाज की मुख्य धारा में रहकर काम कर ते हुवे आगे बढ़ रहा है रहा उक्त विचार स्व अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयाग गौतम प्रदीप चौधरी सहित अनेक वक्ताओं ने व्यक्त किए ।
इसी के साथ कार्यक्रम के संयोजक भगवान सिंह चावड़ा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने स्व अर्जुन सिंह के सानिध्य में लंबे समय तक काम किया है उनके कामों को कभी बुलाए नहीं जा सकता। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शौकत हुसैन सुधीर शर्मा गुरु चरण सिंह सलूजा जाहिद पठान पोपसिंह परिहार जितेंद्र सिंह गौड़ बनेसिंह असताय प्रहलाद मिस्त्री शाहजी हाशमी शहिद भाई धीरज कल्याने अशोक पटेल रूपेश पटेल हारीश गजधर बंसी लाल चौधरी रोहित राय चौहान कबीर मिर्जा बेग जहीर शेख दीपेश हरोडे राजेश लोदिया प्रिंस कटेसरिया अजय कटेसरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

