खेल शिक्षक हेमेंद्र निगम को दी भावभीनी विदाई

Spread the love

खेल शिक्षक हेमेंद्र निगम को दी भावभीनी विदाई

News Banner

देवास। शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक हेमेंद्र निगम काकू को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा कि बास्केटबॉल के वरिष्ठ खिलाड़ी हेमेंद्र निगम ने अपने पूरे सेवाकाल में समर्पण भावना से जो सेवा की, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि श्री निगम ने खेल विभाग के साथ-साथ भारत स्काउट में भी अपने सेवा दी जो हमेशा प्रेरक रहेगी।

विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक हमेशा समाज के लिए प्रेरणादायी होता है और उसके कार्य ही उसका सम्मान होते हैं। इस अवसर पर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव से कुलविंदर सिंह गिल ने कहा कि काकू ने बास्केटबॉल के लिए जो समर्पण की भावना से योगदान दिया उसके लिए मध्यप्रदेश बास्केटबॉल परिवार उनका आभारी रहेगा एवं सेवानिवृत्ति के बाद भी वह खेल प्रशिक्षण को जारी रखे यही हमारी शुभकामनाएं।

श्री निगम ने अपनी सेवा 1986 में टिगरिया गोगा से शुरू की थी। उसके पश्चात आलोट पाएगा और माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 7 में अपनी सेवा दी। पिछले 30 वर्षों से खेल विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ के सचिव भी है। इसमें भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। इस अवसर पर नगर निगम देवास के सभापति रवि जैन, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, मनोज राजानी, एमआईसी सदस्य गणेश पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय, देवास जिला ओलिंपिक संघ के सचिव अनवर खान, अखिल भारतीय कायस्थ महासंघ जिला देवास अध्यक्ष राम श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, चित्रकार रईस ख़ान, संजय पाटिल, अनिल श्रीवास्तव, अभिभाषक संघ के पूर्व सचिव चन्द्रपालसिंह सोलंकी, अर्जुन यादव, विजय वर्मा आदि ने शाल-श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के सभी साथियों ने भावभीनी विदाई दी और उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग को याद किया। इस अवसर पर अजय सोलंकी, गंगासिंह सोलंकी, निलेश वर्मा, शिक्षा विभाग के मनीष जायसवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिमन्यु यादव, विपुल चौहान, एसएन नामदेव, महेश सोनी, सर्वेश राठौर, प्रदीप शास्त्री, संतोष गौड़, भारत राजपूत, क्रीड़ा सहायक संचालक रामसिंह बनिहार, अनिल निगम, आशुतोष श्रीवास्तव ,मनोज श्रीवास्तव ,प्रदीप खरे, अशोक निगम, हरिओम तिवारी, मुनव्वर खां पठान, राजेंद्र विजयवर्गीय, फारुख शेख, युसूफ शेख, देवास जिला बास्केटबॉल के सचिव संजय पाटिल, निसार खान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भरत वर्मा ने किया। आभार तन्मय निगम ने माना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top