इप्का लेबोरेटरीज के कर्मचारियों ने किया रक्तदान शिविर में 57 यूनिट रक्त संग्रहित

इप्का लेबोरेटरीज के कर्मचारियों ने किया रक्तदान
शिविर में 57 यूनिट रक्त संग्रहित

देवास/ मोहन वर्मा । इप्का लेबोरेटरीज लिमिटेड देवास परिसर में इप्का प्रबंधन एवं तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सफल संचालन में शासकीय चिकित्सालय की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपनी सेवाएं प्रदान कीं। रक्तदान शिविर में लगभग 57 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।  कार्यक्रम में कंपनी के यूनिट हेड शैलेश जैन, वाइस प्रेसिडेंट नितिन तिवारी एवं एचआर हेड बलराम शर्मा ने विशेष रुचि लेते हुए आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा अपने मार्गदर्शन एवं सहयोग से रक्तदाताओं और आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उनके नेतृत्व एवं प्रेरणा से शिविर का सफलतापूर्वक संचालन संभव हो सका।

शिविर में शासकीय चिकित्सालय की ओर से डॉ. सुशील सोनगरा एवं उनकी टीम ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। इप्का प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में अनिल चौधरी, आशुतोष नेथानी एवं सिद्धार्थ पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर इप्का लेबोरेटरिज लिमिटेड के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिको ने बड़ी संख्या में भाग लेकर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को शासकीय चिकित्सालय की ओर से प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए तथा इप्का लेबोरेटरिज लिमिटेड की ओर से स्वल्पाहार प्रदान किया गया।

     यूनिट हेड शैलेश जैन ने रक्तदान को महादान बताते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। एचआर हेड बलराम शर्मा द्वारा बताया गया कि समय-समय पर इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं और भविष्य में भी और अधिक व्यापक स्तर पर ऐसे सेवा कार्यों एवं जनहितकारी आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top