शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ़ पुलिस हुई सख्त 07 प्रकरण न्यायालय में पेश-06 वाहन चालकों पर न्यायालय द्वारा कुल ₹71,000/- का अर्थदण्ड एवं न्यायालय उठने तक की सजा

🔹 *शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के लायसेंस निरस्तीकरण हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया प्रतिवेदन*
🔹 *ए.बी. रोड पर अतिक्रमण कर वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध क्रेन से कार्यवाही, मार्ग कराया गया अतिक्रमण मुक्त*
🔹 *शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु लगातार जारी है विशेष अभियान*
पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी यातायात श्री पवन कुमार बागड़ी एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा विगत कुछ दिवसों में ड्रिंक एंड ड्राइव के कुल 07 प्रकरण माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें से 06 प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा संबंधित वाहन चालकों को अर्थदण्ड एवं न्यायालय उठने तक की सजा से दण्डित किया गया है, जबकि 01 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है।
*शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले निम्न वाहन चालकों को माननीय न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया*—
1. दिलीप पिता शिवजी सोनवरे निवासी न्यू देवास कॉलोनी, देवास – ₹10,000/- अर्थदण्ड एवं न्यायालय उठने तक की सजा।
2. लखन मालवीय पिता हुकुमचंद्र निवासी शांतिपुरा, देवास – ₹10,000/- अर्थदण्ड एवं न्यायालय उठने तक की सजा।
3. अंकुर पिता दिनेश जैन निवासी एम.जी. रोड, देवास – ₹16,000/- अर्थदण्ड एवं न्यायालय उठने तक की सजा।
4. देवकरण वर्मा पिता रुगनाथ सिंह वर्मा निवासी सीहोर – ₹10,000/- अर्थदण्ड एवं न्यायालय उठने तक की सजा।
5. संजय सोलंकी पिता मोतीसिंह सोलंकी निवासी न्यू देवास कॉलोनी – ₹10,000/- अर्थदण्ड एवं न्यायालय उठने तक की सजा।
6. आनंद सांगते पिता मुन्नूलाल निवासी भवानी सागर, देवास – ₹15,000/- अर्थदण्ड एवं न्यायालय उठने तक की सजा।
इस प्रकार माननीय न्यायालय द्वारा कुल **₹71,000/- का अर्थदण्ड** अधिरोपित किया गया। जिन वाहन चालकों के पास वैध ड्राइविंग लायसेंस था, उनके लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को लेख किया गया है।
*ए.बी. रोड पर अतिक्रमण के विरुद्ध भी कार्यवाही*- यातायात पुलिस द्वारा शहर के ए.बी. रोड पर अतिक्रमण कर वाहन खड़े करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी यातायात क्रेन के माध्यम से कार्यवाही की गई। नियमों का उल्लंघन कर मार्ग पर वाहन खड़े करने वालों पर जुर्माना अधिरोपित करते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
*यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर*- देवास शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग एवं अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई लगातार जारी रखी जा रही है। देवास पुलिस की अपील है कि शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

