सक्षम जिला देवास ने दृष्टिबाधित बालिकाओं के संग मनाया रक्षाबंधन उत्सव

देवास/ मोहन वर्मा l दृष्टिहीन बालिकाओं द्वारा समाज के प्रबुद्ध वर्ग को रक्षा सूत्र बांधकर दिव्यांग जनों को समाज का संबल व सहयोग हमेशा प्राप्त हो इस मंगल भाव के साथ रक्षाबंधन उत्सव चिमना बाई स्कूल ऑडिटोरियम मैं संपन्न हुआ समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) संस्था जो कि दिव्यांग हितार्थ कार्य करने वाला राष्ट्रीय संगठन है की देवास जिला इकाई द्वारा रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सक्षम प्रांत सचिव श्री गोविंद जी नागर ने अपने उद्बोधन में बताया कि जीवन में जिन-जिन से हमें सहयोग प्राप्त होता है उनके प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करने तथा समाज के पिछड़े वर्ग यानी दिव्यांगजनों के प्रति समाज का अपना कर्तव्य बोध के स्मरण का यह उत्सव है कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे श्री अजय जी गुप्ता सक्षम द्वारा दिव्यांग जनों के हितार्थ किया जा रहे पवित्र कार्य में समाज से सहयोग देने की अपील की , सक्षम के जिला अध्यक्ष दारासिंह वशिष्ठ द्वारा देवास जिला की सक्षम गतिविधि का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले वर्ष E मोटराइज्ड साइकिल आठ दिव्यांगों को दी गई एक साइकिल की कीमत 130000 रुपए आती है मंच पर अतिथि के रूप में राष्ट्रकवि देव कृष्ण जी व्यास श्री सोनू जी पंजाबी मांगीलाल जी अग्रवाल चिमनाबाई स्कूल के प्राचार्य श्री राजू जी सातपुते उपस्थित थे दृष्टि बाधित बहन महिमा दुबे द्वारा सक्षम गीत लिया गया इसके पूर्व संस्था सचिव अमित पीठवे कोषाध्यक्ष दिलीप जी सोलंकी सक्षम जिला कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश जी सोनी प्रदीप जी परमार के के गौर अंबाराम जी दीपाली मिरजकर दीदी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया कार्यक्रम का संचालन सक्षम सह सचिव रितु गुप्ता दीदी ने तथा आभार श्री रमेश जी मिश्रा ने व्यक्त किया इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक व चिमना बाई स्कूल के विद्यार्थी बहने उपस्थित थी


