प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च , देवास में 17 अगस्त को होगा ‘दीक्षारंभ समारोह 2026’नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के साथ एक सप्ताह इंडक्शन कार्यक्रम का भी होगा आयोजन ।
देवास/ मोहन वर्मा । प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (PIMR), देवास में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन की नई शुरुआत को यादगार एवं प्रेरणादायी बनाने के उद्देश्य से ‘दीक्षारंभ समारोह 2026’ का आयोजन 17 अगस्त 2026 को किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन ऑडिटोरियम, प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, देवास में होगा।
समारोह में श्री डिपिन जैन, चांसलर, (प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी ) वाइस चेयरमैन, (प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन ), चेयरमैन, (गवर्निंग बॉडी, PIMR, देवास) एवं चेयरमैन, (एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, देवास) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके मार्गदर्शन एवं अनुभव से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शिक्षा, उद्योग एवं व्यावसायिक क्षेत्र की व्यापक संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनोज मूंदड़ा मैनेजिंग डायरेक्टर, Hydroquip Pvt. Ltd., देवास होंगे। श्री मनोज मूंदड़ा अपने उद्योग जगत के अनुभव एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके करियर निर्माण एवं भविष्य की संभावनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिल वाजपेयी, ग्रुप डायरेक्टर, प्रेस्टीज भोपाल उपस्थित रहेंगे। डॉ. वाजपेयी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बदलते स्वरूप, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के महत्व से परिचित कराएंगे। विशेष अतिथि श्री संजय बंब, प्रेस्टीज देवास के पूर्व विद्यार्थी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, Big Ideas Global, देवास विद्यार्थियों के साथ अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अनुभव साझा करेंगे। प्रेस्टीज देवास से विद्यार्थी के रूप में अपनी यात्रा शुरू कर उद्योग जगत में अपनी पहचान बनाने वाले श्री बंब की उपस्थिति नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी होगी।
समारोह में डॉ. डेविश जैन, चेयरमैन, प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन एवं चांसलर, पी.आई.एम.आर., डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी, इंदौर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक दृष्टि, मूल्यों एवं शिक्षा के व्यापक उद्देश्य को समझने का अवसर मिलेगा। समारोह का आयोजन संस्थान की डायरेक्टर प्रो. (डॉ.) आशिमा जोशी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान, कौशल विकास, इंडस्ट्री एक्सपोज़र एवं समग्र व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर डॉ. योगेन्द्र सिंह रजावत, एडमिशन्स हेड, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक यात्रा, उपलब्ध सुविधाओं, विभिन्न अवसरों एवं संस्थान की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे।
दीक्षारंभ समारोह के पश्चात अगले छह दिनों तक नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए संस्थान की समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ द्वारा विशेष इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें MBA, MCA, BBA, BCA एवं B.Com. के नए विद्यार्थियों को संस्थान के ऐकडेमिक इंस्टीटूशनल कल्चर , रेगुलेशंस एवं विभिन्न स्टूडेंट क्लब्स से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रम में केवल अकादमिक जानकारी तक सीमित न रहते हुए विद्यार्थियों के लिए नॉन- ऐकडेमिक सेशन्स के अंतर्गत फन गेम्स एवं मोटिवेशनल मूवीज का आयोजन भी किया जाएगा। ‘दीक्षारंभ समारोह 2026’ विद्यार्थियों को संस्थान की संस्कृति से परिचित कराने के साथ उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की मजबूत नींव रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगा।



