महाराष्ट्र समाज देवास में चुनाव संपन्न, दीपक कर्पे निर्विरोध अध्यक्ष चयनित

महाराष्ट्र समाज देवास में चुनाव संपन्न, दीपक कर्पे निर्विरोध अध्यक्ष चयनित

देवास/ मोहन वर्मा । महाराष्ट्र समाज देवास में रविवार को आयोजित साधारण सभा और चुनाव प्रक्रिया ने समाज की एकजुटता और सक्रियता की मजबूत तस्वीर पेश की। लंबे समय बाद आयोजित इस बैठक में समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। साधारण सभा की शुरुआत समाज अध्यक्ष दीपक कर्पे एवं ट्रस्ट अध्यक्ष संजय कोटस्थाने द्वारा विधिवत सरस्वती पूजन के साथ की गई। इसके बाद साधारण सभा में समाज के विकास, गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलकर चर्चा हुई। कई सदस्यों ने रचनात्मक सुझाव दिए, तो कई ने समाज की पूर्व कार्यकारणी से प्रश्न भी पूछे गए, जिनके समाधानकारक उत्तर दीपक कर्पे और मिलिंद वैद्य ने दिए।  कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष नीलिंद म्हाडगुत द्वारा आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने ध्यानपूर्वक सुना। न्यास का बजट और लेखा प्रबंधक सदाशिव जोशी  ने प्रस्तुत किया। कार्यकाल पूर्ण होने पर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। निर्वाचन अधिकारी  उदय कस्तूरे, अशोक कुलकर्णी की निगरानी में पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराए गए।

अध्यक्ष पद पर दीपक कर्पे सहित तीन महिला सदस्य वृषाली आप्टे,दिव्या गोटी ,रुशाली विपट निर्विरोध चुनी गईं, जो समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का संकेत है। इसके बाद शेष कार्यकारिणी पदों के लिए मतदान कराया गया। भीषण गर्मी के बावजूद समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग किया। चुनाव में  संकेत सुपेकर,भूषण अत्रे, प्रवीण रायगांवकर,शेखर धोड़पकर, भालचंद्र बकोरे, विवेक जोशी, मंदार मुळे, नीलींद म्हाडगुत, विजयी घोषित किए गए। प्रकाश कोरडे,रवि अयाचित,विवेक बक्षी ,दिलीप बाकरे,नचिकेत मनोहर,सारंग लोटे के सहयोग से पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई, जिसने महाराष्ट्र समाज की संगठित ताकत और सक्रियता को फिर से उजागर कर दिया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार देखने को आने वाले समय में मिलने वाला है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top