व्यापारियों का एक किलो सोना लेकर भागे कारीगर को देवास पुलिस ने कुछ ही घंटों में बिहार से पकड़ा

Spread the love

व्यापारियों का एक किलो सोना लेकर भागे कारीगर को
देवास पुलिस ने कुछ ही घंटों में बिहार से पकड़ा

देवास। दो दिन पहले देवास सराफा के व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कारवाई थी कि उन लोगों के साथ के साथ बीते 35  वर्षों से कारीगरी का काम करने वाला एक व्यक्ति तकरीबन एक किलो सोना लेकर परिवार सहित गायब हो गया है । पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम को सक्रिय किया और सम्भावित लोकेशन के आधार पर कुछ ही घंटों में बिहार-उत्तरप्रदेश की पुलिस के सहयोग से आरोपी को बिहार के सासाराम में पकड़ा है जिसे लेने देवास पुलिस बिहार रवाना हो गई है ।

जानकारी के अनुसार देवास के सराफा व्यापारियों के साथ काम करने वाले अफसर अली पुत्र अजगर अली को व्यापारी गहने बनाने को सोना देते थे जो बीते विगत 35 वर्षों से इनके लिए काम करता था । 01 मार्च की रात से घर पर ताला लगाकर परिवार के साथ गायब हुए अफसर अली के खिलाफ शहर के 15-20 व्यापारियों ने एक किलो सोना लेकर भागने की शिकायत दर्ज की थी जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद की सक्रिय और त्वरित एक्शन से आरोपी को बिहार के सासाराम में गिरफ्त में ले लिया गया है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top