देवास पुलिस की बड़ी सफलता –12.50 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, 2 महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

देवास।कोतवाली थाना पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए घरों में ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो महिला आरोपियों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये का चोरी गया माल बरामद किया है।
चोरी के बाद सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद ईऑन कार (MP-09-CL-2044) से भागते हुए दिखाई दिए। इसी आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
ऐसे करते थे वारदात
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह की महिला सदस्य कार में बैठकर कॉलोनियों और मकानों की रेकी करती थीं, जिससे किसी को उन पर संदेह नहीं होता था। मकान सूना मिलने पर गिरोह के अन्य सदस्य चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
पहली घटना : एसआईजी लाइन क्षेत्र
29 मई 2026bको फरियादी आदेश कुमार (39 वर्ष) निवासी एसआईजी-78, सिविल लाइन, देवास ने कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे 27 मई को पारिवारिक कार्य से जबलपुर गए थे। 29 मई को पड़ोसी से घर का ताला टूटा होने की सूचना मिलने पर वे लौटे। घर की जांच करने पर पाया कि अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे—
• एक डायमंड मंगलसूत्र
• एक जोड़ी डायमंड ईयररिंग
• दो टाइटन घड़ियां
• लगभग 5 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।
इस संबंध में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 362/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
दूसरी घटना : 541/02 कर्मचारी कॉलोनी
31 मई 2026 को फरियादी वसीम शेख ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे अपने परिवार के साथ ईद का पर्व मनाने उज्जैन गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर उनके सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी का लॉकर तोड़कर—
• सोने-चांदी के आभूषण
• नकदी
• लैपटॉप
• अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।इस मामले में अपराध क्रमांक 364/2026धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
विशेष टीम ने किया खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी श्री श्यामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों जयंत, आकाश उर्फ शुभम, रौशनी उर्फ प्रिया सहित कुल चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदातें करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
• सोने-चांदी के आभूषण
• हीरे का मंगलसूत्र एवं कान की बालियां
• एक लैपटॉप
• घड़ियां
• 22 हजार रुपये नकद
• घटना में प्रयुक्त ईऑन कार
• 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये आंका गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली श्री शयाम शर्मा,उनि टीपक मालवीय,एच.एय.गोटाय,प्रआर हेमंत डाबी,मनोज पटेल, आ वेभव मण्डलोई युजीत चौधरी,थूज अभिषेक पंवार मनीष सिंह राजपूत,पुनीत देथलिया.मआर पूरणिमा,स्वाति की सराहनीय भूमिका रहीं

